प्रिय आशीष मिश्र जी,
मुझे यह जानकर अति प्रसन्नता हुई कि ब्रिटेन से ‘नमस्ते भारत’ नामक एक पत्रिका का प्रकाशन होने जा रहा है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह पत्रिका ब्रिटेन में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को न केवल भारत से जोड़ेगी, वरन उनके भीतर सनातन परंपरा के बोध को भी विकसित करेगी. खासकर वहाँ रहने वाले भारतीय मूल के बच्चों को भारत से और हिंदी से जोड़ने का एक सुंदर पुल बनाने का काम करेगी. यह पत्रिका लेखकीय संस्कार भी विकसित करेगी. मुझे इस पत्रिका से जोड़ने की भावना का मैं सम्मान करते हुए अपनी सहर्ष सहमति प्रदान करता हूँ.
गिरीश पंकज
प्रांतीय अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ राष्ट्रभाषा प्रचार समिति,
रायपुर (भारत)