Welcome to Namastey Bharat.
This magazine welcomes contributions from writers, thinkers, and creative individuals. Whether it is an article, report, poem, short story, opinion piece, or any form of written expression, we encourage people to publish and share their work with us. We believe everyone has a voice, and we are here to help that voice reach others.
At Namastey Bharat, we value originality, clarity, and meaningful content. Our goal is to build a growing community where knowledge and creativity can be shared freely and responsibly.
We are continuously working to expand our platform and provide more opportunities for contributors to showcase their talent and ideas.
Thank you for being a part of Namastey Bharat.
नमस्ते भारत में आपका हार्दिक स्वागत है।
हमारा मंच लेखकों, चिंतकों, साहित्यकारों और रचनात्मक व्यक्तित्वों का स्वागत करता है। चाहे वह लेख हो, समाचार-रिपोर्ट, कविता, लघुकथा, विचार-लेख या किसी भी प्रकार की साहित्यिक अथवा रचनात्मक अभिव्यक्ति—हम आपको अपनी रचनाएँ हमारे साथ साझा करने और प्रकाशित करने के लिए आमंत्रित करते हैं। हमारा विश्वास है कि प्रत्येक व्यक्ति के पास कहने के लिए कुछ मूल्यवान है, और हमारा प्रयास उस स्वर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है।
नमस्ते भारत में हम मौलिकता, स्पष्टता और सार्थक लेखन को सर्वोच्च महत्व देते हैं। हमारा उद्देश्य एक ऐसे सशक्त और विकसित होते साहित्यिक एवं बौद्धिक समुदाय का निर्माण करना है, जहाँ ज्ञान, विचार और सृजनात्मकता का स्वतंत्र, जिम्मेदार और सकारात्मक आदान-प्रदान हो सके।
हम मासिक पत्रिका के रूप में निरंतर अपने मंच का विस्तार कर रहे हैं ताकि लेखकों और रचनाकारों को अपनी प्रतिभा, विचारों और सृजनशीलता को प्रदर्शित करने के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हों।
समर्पण भाव: नमस्ते भारत पत्रिका की ओर से ब्रिटेन में हिंदी साहित्य के उन महान साहित्यकारों को विनम्र श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपने जीवन को हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर दिया। विशेष रूप से आदरणीय सत्येन्द्र श्रीवास्तव जी, प्राण शर्मा जी, जय वर्मा जी एवं ऐसे अनेक साहित्यिक पुरोधाओं को हम सादर नमन करते हैं।
प्रेरणा: ब्रिटेन के साहित्यकार दशकों से गहन हिंदी साहित्य लिखते आए हैं। कविता, कहानियाँ, उपन्यास, लेख आदि के माध्यम से यहाँ के साहित्यकारों ने ना केवल ब्रिटेन में हिंदी के प्रचार-प्रसार में अहम योगदान दिया बल्कि विश्व भर में हिंदी साहित्य को अलग पहचान दिलवाई है।
वरिष्ठ साहित्यकार तेजेन्द्र शर्मा जी, डॉ कृष्ण कुमार जी, पद्मेश गुप्त जी, दिव्या माथुर जी, शैल अग्रवाल जी, उषा राजे सक्सेना जी, अरुणा अजीतसरीया जी आदि। नमस्ते भारत पत्रिका आप सभी से प्रेरित है, आपके आशीर्वाद से निहित है।
सलाहकार मंडल/Advisory Council

Vijay Rana
Senior Journalist, Filmmaker

Acharya Hari Bhardwaj Author , Spiritual Speaker

Shikha Varshney
Author, Journalist

Madhuresh Mishra
Poet, President FISI and UPCA

Dr. Gyan Sharma
Poet & Founder, Sangam UK, Astrologist

Girish Pankaj
Author, Poet, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति

Ashish Mishra
Author, Editor

Aradhana Jha Shrivastava Author, Co-Editor

Jitendra Gupta
Technical Advisor

Vaibhaw Dubey
Digital Marketing Expert
