तोड़ दुश्मन के सपने तमाम
तूं दिखादे तेरा भारत है नाम
कोई लेकर के भगवे की आड़
किसे का नाम पुछ पिसे जाड़
उसकी अक्ल मैं तूं दिए बाड़
एक है गुरु अल्लाह और राम
तूं दिखादे…
जे कोए चाहवै हरना हरे नै
कह दिए उसनै थोड़ा परे नै
रितादे मन मैं खुमार भरे नै
गैर की सीख कै लादे जाम
तूं दिखादे…
कोए ले बहाना कीर्तन का
सोचे जे बंटवारा बीजन का
फूंस बना उसके ईंधन का
सींक दिखाने का करदे काम
तूं दिखादे….
कोए आवै जे लालच लेकर
भेजिए उसनै सुझाव देकर
एक ही बात मैं तेरा फेवर
अपनी चाल की करले शाम
तोड़ दुश्मन के सपने तमाम
तूं दिखादे तेरा भारत है नाम
पवन_धनौरी