माँ सरस्वती हिन्दू धर्म में विद्या, ज्ञान, संगीत, कला और बुद्धि की देवी मानी जाती हैं। उन्हें “विद्यादायनी”, “वाग्देवी” तथा “शारदा” के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय संस्कृति में माँ सरस्वती का विशेष महत्व है, क्योंकि वे मनुष्य को ज्ञान और विवेक प्रदान करती हैं। विद्यार्थियों, कलाकारों, संगीतकारों और विद्वानों द्वारा उनकी विशेष पूजा की जाती है।
