भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

भारत की पावन भूमि संतों और महापुरुषों की तपस्थली रही है। हमारे संतों ने समाज को प्रेम, सत्य, अहिंसा और मानवता का मार्ग दिखाया। उन्होंने अपने ज्ञान और उपदेशों से लोगों के जीवन में नई चेतना जगाई।

संत कबीरदास, तुलसीदास, गुरु नानक देव और संत रविदास जैसे महान संतों ने जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।

हमारे संत केवल धार्मिक गुरु ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक भी थे। उनके आदर्श और शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

2 thoughts on “भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर”

  1. हमारे देश के संत व महापुरुषों ने भले ही जात-पात से ऊपर उठकर समाज को एक साथ प्रेम से रहने का संदेश दिया है
    लेकिन हमारे देश की राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने हिन्दू व सिक्ख समाज को जातिवाद क्षेत्रवाद भाषा और ऊंच-नीच के भेद में बांट कर अपना वोट बैंक बनाने का लक्ष्य निर्धारित करके हिन्दू व सिक्ख समाज को तिनके की तरह बिखेरने का काम किया है

    Reply

Leave a Comment